गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित
Last Updated : शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (20:17 IST)

6 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

rashi
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
 
मेष- प्रयास करने पर रुका हुआ धन वापस आ सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास करें। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को दान दें।
 
 

वृषभ- धनार्जन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मनमाफिक कार्य होंगे। नौकरी-निवेश लाभदायक रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
 
 

मिथुन- तं‍त्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 

कर्क- जोखिम न उठाएं। चोट-चोरी आदि से हानि के योग हैं। विवाद न करें। जरूरी कार्य कल पर टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 

सिंह- गृहस्थ सुख मिलेगा। धनलाभ होगा। घर-बाहर शांति रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। 
 
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मीठा खिलाएं।
 
 

कन्या- यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य देखना पड़ेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 

तुला- चाट-पकौड़ी का आनंद मिलेगा। मनमाफिक कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
 

वृश्चिक- विवाद से बचें। उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। मनमाफिक कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 

धनु- मेहनत का फल‍ मिलेगा। कार्य की रुकावट दूर होगी। बाहरी व्यक्ति मदद करेंगे। निवेशादि शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न बांटें।
 
 

मकर- धनलाभ होगा। नौकरी में इनाम-प्रमोशन मिल सकता है। यात्रा शुभ रहेगी। निवेश से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की मदद करें।
 
 

कुंभ- अचानक शुभ संयोग बनेंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी। पुरा‍ने मित्र मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अनाथ बच्चों को वस्त्र दान करें।
 
 

मीन- विवाद से बचें। जोखिम जमानत के कार्य टालें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।