बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 9 Oct Horoscope

9 अक्टूबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

9 अक्टूबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 9 Oct Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- विद्यार्थी वर्ग विशेष सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शरीर कष्ट होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का वितरण करें।
 
 


 


वृषभ- प्रयास विफल होंगे। विवाद से क्लेश होगा। अपेक्षा न करें। स्वयं प्रयास करें। संतानादि की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-दूध का वितरण करें।
 
 


 


मिथुन- अस्वस्थता रह सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेश सफल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
 


 


कर्क- धनलाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भय का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


सिंह- गृहस्थ सुख मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। शरीर कष्ट रह सकता है। विवेक से कार्य करें, उन्नति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


कन्या- यात्रा में सावधानी रखें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। चिंता बढ़ेगी। चोट, चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


तुला- नौकरीपेशा व्यक्ति प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


वृश्चिक- भय, पीड़ा, तनाव तथा चिंता रहेंगे। नई योजना पर कार्य होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 


धनु- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


 


मकर- अस्वस्थता रहेगी। कुसंगति से बचें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि के योग हैं। बदनामी से बचें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


कुंभ- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। अचानक हानि संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न बांटें।
 
 


 


मीन- शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। थकान रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।