बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 9 November Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

9 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

9 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 9 November Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 


 
मेष- शत्रु शांत रहेंगे। कार्यों की रुकावटें दूर होंगी तथा लाभ के अवसर बनेंगे। निवेश लाभदायक होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपने बुजुर्गों की सेवा करें।
 
 


 


वृषभ- अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यों में गति आएगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। राज्य से सहयोग प्राप्त होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
 


 


मिथुन- मनमाफिक कार्य न होंगे, अप्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। अचानक हानि हो सकती है। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


कर्क- प्रयास करने पर धनप्राप्ति होगी। परीक्षादि में सफलता मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


सिंह- धनलाभ होगा। बड़े सौदों से लाभ हो सकता है, प्रयास करें। रोजगार प्राप्ति संभव है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें। 
 
 

 


कन्या- धार्मिक यात्रा हो सकती है। निवेश से लाभ होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। रोजगार मिल सकता है। 
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
 


 

तुला- व्ययवृद्धि होगी। कार्यों में बाधा आएगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 

 


वृश्चिक- आय के नए साधन मिलेंगे। प्रेम-प्रसंग अनुकूल होंगे। व्यापारिक सौदों में लाभ होगा। निवेश शुभ फल देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बड़ों की सेवा करें।
 
 

 


धनु- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यों में रुकावटें आएंगी। जायदाद के कार्यों में लाभ होगा। निवेश-नौकरी शुभ फल देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 

 


मकर- लाभ के अवसर हाथ ‍से निकलेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विशेष प्रयास करने पर लाभ की स्थिति बनेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी के दर्शन करें।
 
 

 


कुंभ- विवाद से बचें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न उठाएं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 

 


मीन- पूर्व में किए गए कार्यों का फल अब मिलेगा। कार्यों की बाधा दूर होगी। व्यापार, नौकरी-निवेश से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।