शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 8 November Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

8 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

8 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 8 November Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- धन प्राप्ति सुगमता से होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कार्यों की बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 

 


वृषभ- अचानक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की चिंता रह सकती है। राज्याधिकारी सहयोग करेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं। 
 
 

 


मिथुन- विवाद न करें। मनोनुकूल कार्य न होने से क्षोभ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 
 

 


कर्क- प्रयास करने पर धन प्राप्ति सुगमता से होगी। साक्षात्कार, परीक्षादि में सफलता मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 

 
सिंह- धन प्राप्ति सुगमता से होगी। व्यापारादि सौदे लाभ देंगे। प्रयास करने पर रोजगार प्राप्ति हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
 

 


कन्या- धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। बौद्धिक कार्यों की प्रशंसा सब तरफ होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
 

 


तुला- अनावश्यक खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यों में रुकावट होगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 

 

वृश्चिक- आय के साधन सुलभ होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। सावधानी आवश्यक है। बड़े सौदे लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन शुभ रहेंगे। 
 
 

 


धनु- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बड़े सौदों में व्यवधान आएगा। जायदाद के कार्य सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य लगाएं।
 
 

 


मकर- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। अचानक घटनाएं घट सकती हैं, 
धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
 

 


कुंभ- लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे, विवाद न करें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 

 


मीन- किए हुए कार्यों का फल शुभ रहेगा, लाभ होगा। जायदाद के कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।