बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 7 May Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

रविवार, 7 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

रविवार, 7 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 7 May Horoscope
मेष - पीड़ा तथा जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु भय रहेगा। संपत्ति के कार्य बनेंगे। लाभ होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 
वृषभ - पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 
मिथुन - लेन-देन में सावधानी रखें। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। प्रयास अधिक, लाभ कम होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 
कर्क - सुख के साधन जुटेंगे। कम मेहनत से लाभ अधिक होगा। मान-सम्मान मिलेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे।

 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 
सिंह - शुभ समाचार मिलेंगे। भूले‍-बिसरे मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 
कन्या - भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भागदौड़ रहेगी। बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
 
तुला - अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 
वृश्चिक - बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। कमीशन-किराए आदि से लाभ बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। शुभ समय।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 
धनु - भय, पीड़ा व चिंता का माहौल रहेगा। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 
मकर - प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तीर्थ दर्शन संभव है। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 
कुंभ - कलह से बचें। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 
मीन - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।