शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 7 July Horoscope

7 जुलाई 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

7 जुलाई 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 7 July Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- रुका हुआ धन वापस आ सकता है। उन्नति होगी। यात्रा से लाभ होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है, विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल से बनी वस्तुएं दान करें।
 
 


 


वृषभ- नई योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


 


मिथुन- भय, चिंता तथा तनावपूर्ण वातावरण बनेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्य पूर्ण होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-मसूर आदि का दान करें।
 
 


 


कर्क- चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। स्वावलंबी रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं दान करें।
 
 


 




सिंह- गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी मदद मिलेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न दान करें।
 
 


 


कन्या- सं‍पत्ति के कार्य लाभ देंगे। कलहकारक वातावरण बनेगा। शांति रखें। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
 


 


तुला- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कुसंगति से बचें। दुष्ट जन हानि पहुंचाएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


 


वृश्चिक- अस्वस्थता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से ठेस पहुंच सकती है। स्वावलंबी रहें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध, चावल व वस्त्र का दान करें।
 
 

 


धनु- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। परिश्रम का फल मनोनुकूल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


 


मकर- शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शत्रु घुटने टेंकेंगे। दूरस्थ समाचार मन खराब कर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं दान करें।
 
 


 


कुंभ- व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा तथा गुड़ खिलाएं।
 
 

 




मीन- व्यय वृद्धि से तनाव होगा। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत आदि के कार्य टालें। चोट-चोरी आदि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध व चावल का दान करें।