गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 7 February Horoscope

7 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

7 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 7 February Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यशैली में परिवर्तन संभव है। नई योजना बनेगी। कार्यसिद्धि होगी। धनहानि संभव है। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


वृषभ- कलह को बढ़ावा न दें। धार्मिक यात्रा हो सकती है। बाहरी सहायता से कार्य होंगे। भय रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


मिथुन- अस्वस्थता रहेगी। कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें। 
 
 


कर्क- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सहयोग मिलेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा में मनोनुकूल लाभ होगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
 


सिंह- प्रतिद्वंद्वी परेशानी का कारण बनेंगे। संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों में वस्त्र वितरण करें। 
 
 


कन्या- आंख-कान आदि में दर्द हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


तुला- पराक्रम वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। शरीर कष्ट संभव है। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


वृश्चिक- प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आशंका-कुशंका से अवरोध उत्पन्न होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन विद्यार्थियों को पुस्तकें बांटें।
 
 


धनु- कानून का पालन करें। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


मकर- यात्रा, निवेश व नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक अनुबंध लाभ देंगे। अचानक लाभ के योग बनेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 


कुंभ- पुराना रोग उभर सकता है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें। 
 
 


मीन- डूबा हुआ धन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। यात्रा व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।