गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 4 Sep Horoscope

4 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

4 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 4  Sep Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...



 
मेष- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 

 



वृषभ- चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यय वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक होगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 

 



मिथुन- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सफल होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 

 



कर्क- संतान की चिंता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभ देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सेवा करें।
 
 



सिंह- अस्वस्थता रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। कार्य की बाधा दूर होगी। बाहरी सहायता मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 

 



कन्या- घर-बाहर तनाव व अशांति रह सकती है। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 

 



तुला- गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य बनेंगे। अस्वस्थता रहेगी। अचानक हानि संभव है, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
 
 



वृश्चिक- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। चिंता व तनाव रहेंगे। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सहायता करें।

 



धनु- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कुसंगति से बचें। हानि होगी। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरण करें।
 
 



मकर- झंझटों से दूर रहें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। वाहन-मशीनरी-अग्नि के कार्य सावधानी से करें। क्लेश होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 
 



कुंभ- निवेश शुभ रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। घर-परिवार की चिंता बढ़ेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरण करें।
 
 



मीन- निवेश शुभ रहेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।