गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 4 February Horoscope

4 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

4 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 4 February Horoscope
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- जोखिम-जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 
 

कर्क- योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विवाद से बचें। कुसगंति से हानि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ के अवसर टलेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं, प्रयास करें। उन्नति होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
धनु- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। कानूनी बाधा सामने आएगी। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- शोक समाचार मिल सकता है। अस्वस्थता से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- मेहनत रंग लाएगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। चिंता बनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
साप्ताहिक राशिफल (5 से 12 फरवरी 2017)