गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 31 May Daily Horoscope

31 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

31 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 31 May Daily Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
 
मेष- बुरी सूचना से तनाव रहेगा। झंझटों से दूर रहें। जल्दबाजी से बचें। कानूनी अड़चन सामने आएगी। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- प्रतिष्ठा बढेगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे मि‍त्रादि से मुलाकात होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कर्क- अचानक लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा संभव है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कन्या- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। बकाया वसूली होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
तुला- कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। धनलाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। कुसगंति से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- तीर्थदर्शन हो सकता है। कानूनी सहायता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
धनु- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। बुरे विचार हावी रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मकर- प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। धनलाभ होगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
जैन हिन्दू संस्कृति का अभिन्न अंग : गणि राजेन्द्र विजय