गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 31 July Horoscope

31 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...

31 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...। 31 July Horoscope - 31 July Horoscope
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नए अनुबंध हो सकते हैं। कार्यपद्धति सुधरेगी। लाभ में वृद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। काम में बाधा होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। जल्दबाजी न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी खबर मिल सकती है। झंझटों में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी।
 
ये भी पढ़ें
सोना पहनने के फायदे और नुकसान, जानकर चौंक जाएंगे आप