मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 31 January Horoscope

31 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

31 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 31 January Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 

 
मेष- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के कार्य गति पकड़ेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के ‍साधन जुटेंगे। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी सफल रहेंगे। सुख प्राप्त होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- नेत्र पीड़ा हो सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- साक्षात्कार-परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- भय, तनाव व शरीर कष्ट का वातावरण रहेगा। फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेवजह झगड़ा हो सकता है, धैर्य रखें व जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- यात्रा सफल रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कुंभ- चिंता व अस्वस्थता हावी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दिल को ठेस पहुंच सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।