गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

30 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

30 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- हानि-दुर्घटना के योग हैं। कीमती वस्तु संभालकर रखें। मनचाहे कार्य न होने से क्लेश रहेगा। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
वृषभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। राज्याधिकारी सहयोग करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
मिथुन- भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। संपत्ति के सौदों से लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मीठा भोजन कराएं।
 
कर्क- सुस्वादु भोजन का आनंद मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को सफल‍ता मिलेगी। निवेशादि लाभ देंगे। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
सिंह- मेहनत का फल नहीं मिलेगा। मनचाहे कार्य न होने से क्लेश होगा। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
कन्या- यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा। पराक्रम वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
कल्याणकारी उपाय- काले कुत्तों को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
 
तुला- शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मनचाहे कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- शिवार्चन करें।
 
वृश्चिक- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें, लाभ होगा। यात्रा शुभ फलदायी रहेगी। उन्नति होगी। विवाद से बचें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
धनु- खर्च पर नियंत्रण रखें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
मकर- यात्रा लाभकारी रहेगी। बकाया धन की वसूली होगी, प्रयास करें। उन्नति के अवसर मिलेंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
कुंभ- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। मनमाफिक कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्यों की बाधा दूर होगी। 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को अन्न-वस्त्र दान दें।
 
मीन- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सरकारी कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार निवेश से लाभ होगा। 
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।