गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 30 January Horoscope

30 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

30 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 30 January Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धनार्जन अनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेंगे। आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

 

मिथुन- विवाद से कार्य बाधा उत्पन्न हो सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता रहेगी। ‍जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- शारीरिक कष्ट रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ेगा। पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश व यात्रा लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। मित्र-संबंधी से मिलाप होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। अस्वस्थता से बाधा हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- खर्च बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपनी तरफ से विवाद को बढ़ावा न दें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- बकाया वसूली होगी। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


धनु- कानून का पालन करें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। योजना लागू हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


मकर- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। जल्दबाजी से बचें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- विवाद से क्लेश संभव है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मीन- शत्रु परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अड़चन आ सकती है। मित्र-संबंधी सहायता करेंगे। परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।