गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 30 April Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

शनिवार, 30 अप्रैल 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

शनिवार, 30 अप्रैल 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 30 April Horoscope
मेष - व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

 

वृषभ - कानूनी अड़चनें सामने आएंगी। जोखिम न लें। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

मिथुन - चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें। लाभ के अवसर निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कर्क - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग प्राप्त होगा। मनोमालिन्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

सिंह - संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान कम होगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

कन्या - स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 

तुला - विवाद व जोखिम से बचें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। विश्वासघात संभव है। सावधानी आवश्यक है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

वृश्चिक - घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनार्जन सुगम होगा। भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

धनु - घर के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवाद से बचें। भागदौड़ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

मकर - प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

कुंभ - व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। शारीरिक कष्ट बाधा का कारण बन सकता है, सावधानी रखें। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मीन - दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, प्रयास करें। जल्दबाजी घातक सिद्ध होगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
सिंदूर के चमत्कारिक टोटके