बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 3 February Horoscope

3 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

3 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 3 February Horoscope
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
 
मेष- शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। मनोमालिन्य रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


वृषभ- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेशादि लाभ देंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
 
 


मिथुन- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शरीर कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


कर्क- भय व चिंता रहेंगे। बौ‍द्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


सिंह- दूरस्थ समाचार दु:ख पहुंचाएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ अधिक होगी। हानि-दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


कन्या- मस्तिष्क पीड़ा रह सकती है। चिंता हावी होगी। धनलाभ होगा। पराक्रम बढ़ेगा। व्यवसाय लाभ देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


तुला- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


वृश्चिक- अस्वस्थता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


धनु- फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


मकर- नेत्र पीड़ा रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा, प्रयास करें। भाग्योन्नति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


कुंभ- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा‍ जिससे लाभ बढ़ेगा। विरोध होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


मीन- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्य होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें, हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को केले खिलाएं।