गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 29 September Horoscope

शुक्रवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...

शुक्रवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय... - 29 September Horoscope
* शुक्रवार, 29 सितंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। धैर्य रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वरिष्‍ठजन सहयोग को आगे आएंगे। संपर्क बढ़ाएं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं, प्रयास करें। रोजगार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ के अवसर टलेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कम परिश्रम से अधिक लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। दौड़धूप अधिक होगी। झंझटों में न पड़ें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेनदारी वसूल होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नौकरी में अधिकार वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
ये भी पढ़ें
भौम (मंगल) प्रदोष व्रत : पूजन की सामग्री सूची...