गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 29 November Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

29 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

29 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 29 November Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल


 
मेष- रुके हुए कार्यों में गति आएगी। वरिष्ठजन मदद करेंगे। नई योजना बनेगी। निवेश यात्रा शुभ फल देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धनों की सहायता करें।
 
 


 


वृषभ- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। मनमाफिक कार्य होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 

 


 


मिथुन- आनंदोत्सव का निमंत्रण मिल सकता है। उन्नति के द्वार खुल सकते हैं, प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 

 


 


कर्क- लाभ के अवसर हा‍थ से निकलेंगे। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवादित स्‍थिति से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें। 
 

 


 


सिंह- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। मनमाफिक कार्य न होने से क्षोभ होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
 


 


कन्या- परिश्रम का लाभ मिलेगा। जायदाद के कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। भाग्योन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 


 


तुला- विद्यार्थी वर्ग सफलता ‍हासिल करेगा। कड़ा प्रयास करना होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धनों की सहायता करें।
 
 


 


वृश्चिक- वाद-विवाद से तनाव होगा। चोरी-चोट आदि से हानि की आशंका है। मनमाफिक कार्य न होने से क्लेश होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें। 
 

 


 


धनु- योजनाएं लाभ देंगी। भाग्योन्नति हो सकती है, प्रयास करें। निवेश शुभ फल देगा। पुराने मित्र मिल सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं।
 
 


 


मकर- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। मनमाफिक कार्य होंगे। समय का लाभ उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धनों की सहायता करें।
 
 


 


कुंभ- अचानक भाग्योन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। वाहनादि का प्रयोग सावधानी से करें।
 
कल्याणकारी उपाय- काले-नीले रंग की वस्तुएं दान दें।
 
 

 


मीन- खर्च बढ़ेंगे, विवाद न करें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। मनमाफिक कार्य नहीं होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।