शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 29 January Horoscope

29 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

29 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 29 January Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- शत्रु सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। उन्नति होगी। झगड़े-झंझटों में न पड़ें। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।
 
 


वृषभ- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों को गर्म वस्त्र दान करें।
 
 


मिथुन- दूरस्थ समाचार अप्रसन्नता बढ़ाएंगे। विवाद व जोखिम से दूर रहें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। आशंका-कुशंका रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध बच्चों में वितरण करें।
 
 


कर्क- फालतू खर्च रहेगा। शारीरिक कष्ट होगा। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


सिंह- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों को गर्म वस्त्र दान करें।
 
 


कन्या- बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


तुला- व्यय वृद्धि से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। झंझट व जोखिम से बचें। चिंता व तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


वृश्चिक- रुका हुआ धन ‍मिल सकता है, प्रयास करें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। अस्वस्थता रहेगी। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।
 
 


धनु- कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की अनुकूलता रहेगी। कारोबारी योजना में सुधार होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण के वस्त्र गरीबों में बांटें।
 
 


मकर- मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। तीर्थाटन संभव है। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


कुंभ- सम्मान कम होगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कागजों पर देखकर हस्ताक्षर करें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध बच्चों में वितरण करें।
 
 


मीन- शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- जल में हल्दी डालकर स्नान करें।