शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 29 December Horoscope

29 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

29 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 29 December Horoscope
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 

 
मेष- देव-दर्शन सुलभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। पुराना रोग उभर सकता है, सावधान रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ के अवसर टलेंगे। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- लेखन, पठन-पाठन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। झंझटों में न पड़ें। कुसंगति से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। कार्यसिद्धि होगी। भाग्योन्नति होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप ज्यादा होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारी दूर होगी। जल्दबाजी न करें। उपहार मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- आपसी व्यवहार बिगड़ सकते हैं। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। शत्रु भय रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
इस वर्ष के व्रत-त्योहार (2017)