बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 29 December Horoscope
Written By Author पं. उमेश दीक्षित

29 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

29 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 29 December Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 



 
मेष- व्यय वृद्धि बजट बिगाड़ेगी, क्लेश होगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। दुर्घटनादि से हानि हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी पर दूध चढ़ाएं।

 
ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 


 
 
 


 



वृषभ- प्रयास करने पर दिया हुआ धन वापस आ सकता है। कार्यों की बाधा दूर होगी। बड़े कार्य हो सकते हैं। लाभ के अवसर बनेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- काली उड़द का दान करें।
 
 


 


मिथुन- गृहस्थी में अशांति रह सकती है। सामंजस्य बैठाएं। यात्रा सफल रहेगी। बाधाएं दूर होकर लाभ की बढ़ोतरी होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
 
 


 


कर्क- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। मनोनुकूल कार्य होने से उत्साह बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों को गर्म वस्त्र दान करें।
 
 


 


सिंह- चोट-चोरी‍ विवाद से हानि की आशंका है। जोखिम न लें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। कार्यों में बाधा आएगी।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें। 
 
 


 


कन्या- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। उन्नति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ के अवसर बनेंगे, लाभ उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न बांटें।
 
 


 


तुला- आराम नहीं मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। लाभ वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 

 


वृश्चिक- पकवानादि का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ में बढ़ोतरी होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन विद्यार्थियों की सहायता करें।
 
 


 


धनु- विवाद न करें। श्रम अधिकता से थकान होगी। जोखिम न उठाएं। यात्रा में सावधानी रखें, चोट-चोरी आदि का भय रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध की बनी मिठाई बच्चों में बांटें।
 
 

 


मकर- घर-बाहर पूछपरख रहेगी। आलस्य त्यागकर कार्य करें, सभी ओर लाभ की प्राप्ति होगी। पुराने मित्र मदद करेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
 


 


कुंभ- दुर्घटना के योग हैं, सावधान रहें। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी आदि में इनाम-प्रमोशन मिल सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
 
 


 


मीन- संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- ता‍मसिक वस्तुओं का त्याग करें।


 
 
ये भी पढ़ें
भारत पर इन 11 विदेशियों ने किया था राज