शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 28 April Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

28 अप्रैल 2016 : आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...

28 अप्रैल 2016 : आपके लिए कैसा होगा आज का दिन... - 28 April Horoscope
मेष - धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

वृषभ - वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। जरूरी हस्ताक्षर ध्यान से करें। हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मिथुन - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। झंझटों से दूरी बनाएं।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

कर्क - संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, प्रयास करें। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

सिंह - स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

कन्या - वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

तुला - परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। कार्य में मन नहीं लगेगा। पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

वृश्चिक - प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। शरीर कष्ट संभव है। कार्य में रुकावट हो सकती है। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

धनु - यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

मकर - विवाद से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। पूछ-परख कम होगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कुंभ - डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

मीन - शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। कार्यस्थल पर सुधार होंगे। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
ये भी पढ़ें
चने के चमत्कारिक अचूक टोटके...