गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 27 January Horoscope
Written By Author पं. उमेश दीक्षित

27 जनवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

27 जनवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 27 January Horoscope
राशिफल : आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...



 
मेष- अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


वृषभ- खर्च बढ़ेगा। बजट गड़बड़ाएगा, तनाव रहेगा। विवाद न करें। अस्वस्थता रहेगी। दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


 


मिथुन- रुकावटें दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। बकाया धन की वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


 


कर्क- नई योजना बनेगी। कार्य की सफलता से उत्साह बढ़ेगा। कार्य में रुचि बढ़ेगी। उच्चाधिकारी मदद करेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

 


 
सिंह- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। मेहनत अधिक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


कन्या- जीवनसाथी से तनाव रहेगा। चोट-चोरी आदि से हानि की आशंका है। विवाद से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


 


तुला- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी आदि में प्रगति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


वृश्चिक- संपत्ति के कार्यों की बाधा दूर होगी। भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


धनु- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


 


मकर- विवाह से बचें। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दुर्घटनादि से हानि संभावित है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


 


कुंभ- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पुराने मित्र मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


 


मीन- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभ समा‍चार मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। घर में तनाव रहेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।