मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 26 November Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

26 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

26 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 26 November Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल


 
मेष- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आनंदोत्सव का हिस्सा बनेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। निवेशादि से लाभ होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं। 
 
 


 


वृषभ- चोट, चोरी, विवाद से हानि हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। झगड़ों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


मिथुन- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। धनलाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 


 

 


कर्क- संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। बड़े सौदे लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्योन्नति के लिए प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं। 
 

 


 


सिंह- तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य लाभ देंगे। मार्गदर्शन मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें। 
 
 


 


कन्या- भागदौड़ व्यर्थ रहेगी। क्लेश होगा। चोट-चोरी आदि से हानि हो सकती है, विवाद न करें। धीरज रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध व गुड़ का दान करें।
 
 




 

तुला- आय के स्रोतों में बाधा होगी। लाभ कम होगा। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
 
 


 


वृश्चिक- यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यवसाय में वरिष्ठजन मदद करेंगे। प्रपंच में न पड़ें। कार्य के विस्तार करने पर ध्यान दें।
 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी के दर्शन शुभ रहेंगे।

 

 
 
 


 

धनु- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भाग्योन्नति हो सकती है। निवेश शुभ फल देगा। साक्षात्कार, परीक्षादि में सफलता मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को सिन्दूर चढ़ाएं।
 
 

 

 

 


 
मकर- जोखिम-जमानत के कार्य टालें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। अग्नि भय है।
 
दूध व गुड़ का दान करें।
 
 

 


कुंभ- उन्नति के प्रयास करें, सफल होंगे। मनमाफिक कार्य होंगे। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाएं बनेंगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें। 
 

 


 


मीन- मकान, दुकान व जमीन के कार्य होंगे, प्रयास करें। आशा के अनुरूप लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी के दर्शन शुभ रहेंगे।