शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 25 November Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

25 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

25 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 25 November Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- संपत्ति के कार्य सफल रहेंगे। उन्नति होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिलेंगे। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रसन्नता बढ़ाने वाली सूचना मिलेगी। विवाद न करें। धनहानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- रुके कार्य पूर्ण होंगे। पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार की चिंता रहेगी। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- प्रसन्नता बढ़ाने वाली सूचना मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कन्या- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भेंट-उपहार मिलेंगे। व्यय होगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- फालतू खर्च होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। स्वयं का कार्य स्वयं करें। झगड़ों में न पड़ें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
धनु- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। धनलाभ होगा। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


मकर- धार्मिक आस्था बढ़ेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। अस्वस्थता से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपरिचितों पर विश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मीन- परिवार की चिंता रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
शनि प्रदोष : जानिए क्यों करें यह व्रत... क्या है इस व्रत का महत्व