गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 25 May Horoscope

25 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

25 मई 2018 का राशिफल और उपाय...। 25 May Horoscope - 25 May Horoscope
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग बिलकुल न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत‍ का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बिछड़े साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपेक्षाकृत कामों में विलंब होगा। पुराना रोग उभर सकता है। फालतू खर्च होगा। चिंता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेचैनी रहेगी। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठजनों की बात मानें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा। बुद्धि का प्रयोग करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
ये भी पढ़ें
दान देने से पहले आपको जानना जरूरी है ये विशेष काम की बातें...