शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 25 June Horoscope

25 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

25 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 25  June Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 

 
मेष- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। उत्साह बना रहेगा। सोच-समझकर कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- राजकीय बाधा रह सकती है। कार्यस्‍थल पर सुधार होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। अज्ञात भय सताएगा। विरोध होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- तीर्थ दर्शन हो सकता है। कान व नेत्र आदि में कष्ट संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न उठाएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- घर में तनाव के साथ प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। राजकीय कार्य सुचारु रूप से होंगे। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- शरीर कष्ट संभव है। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- दु:खद समाचार प्राप्त होगा। शांति रखें। विवाद को तूल न दें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। धनलाभ सुगम होगा। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- आत्मसम्मान बना रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे। षड्यंत्र रच सकते हैं। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। घर-परिवारक की चिंता रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मीन- फालतू खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। तनाव व चिंता रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।