बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 25 January Horoscope

25 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

25 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 25 January Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
 
मेष- दूरस्थ समाचार अप्रसन्नता बढ़ाएगा। झंझटों में न पड़ें। भय व चिंता सताएंगे। जल्दबाजी घातक सिद्ध हो
सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


वृषभ- प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। विवेक से कार्य करें व जोखिम से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


मिथुन- निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। भागदौड़ रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- चावल का दान करें।
 
 


कर्क- बेरोजगारी दूर होगी। यात्रादि लाभप्रद रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम व विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


सिंह- खर्च बढ़ेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दुर्घटनादि से हानि संभव है। लाभ अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


कन्या- भय, चिंता व तनाव रहेंगे। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


तुला- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। हानि-दुर्घटना से बचें। आशंका-कुशंका बनी रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


वृश्चिक- अस्वस्थता से विघ्न उत्पन्न होंगे। तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


धनु- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जोखिम-जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 


मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ में वृद्धि करेंगे। जोखिम ‍व विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 

 
कुंभ- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


मीन- अस्वस्थता कार्य को बाधित करेगी। मान-सम्मान कम मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।