गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 Nov Horoscope

24 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

24 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 24 Nov Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र का दान करें।
 
 


वृषभ- झंझटों में न पड़ें। दुर्जन व्यक्ति समस्या उत्पन्न करेंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 

 


मिथुन- रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा इत्यादि से लाभ होगा। कार्य की बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 



कर्क- नई योजना लागू होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। घर-‍परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन विद्यार्थियों की सहायता करें।
 
 



सिंह- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कार्य की रुकावट दूर होकर लाभ होगा। कुसंगति से बचें, विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- पीले रंग की वस्तुएं दान करें।
 
 


कन्या- वाहन, मशीनरी, अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी पर दूध चढ़ाएं।
 
 


तुला- गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। कुसंगति से बचें। विवाद न करें। क्लेश होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 



वृश्चिक- यात्रा, नौकरी, निवेश मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। भय, तनाव, चिंता का वातावरण रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों को गर्म वस्त्र दान करें।
 
 



धनु- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।

 

 
मकर- तनाव, चिंता व भय का वातावरण बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है। शरीर कष्ट होगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


कुंभ- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 



मीन- पुराना रोग उभर सकता है। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। क्लेश होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।