शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 June Horoscope

24 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

24 जून 2018 का राशिफल और उपाय...। Horoscope 24 June - 24 June Horoscope
आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन की खरीद-फरोख्‍त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। दौड़धूप अधिक होगी। अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मान बढ़ेगा। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मनोरंजक यात्रा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। कष्ट संभव है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। पुराना रोग उभर सकता है। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थदर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्‍ठजन सहयोग करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद न करें।