शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 June Horoscope

24 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

24 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 24 June Horoscope
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- नई योजना लागू होगी। कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- कानूनी अड़चन आ सकती है। तीर्थाटन संभव है। धन प्राप्ति के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। लेद-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। चोट व व्याधि से बाधा उत्पन्न हो सकती है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। चोरी व चोट से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। विवादित स्थिति को बढ़ावा न दें। चोट व बीमारी से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। विवाद न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। बुद्धि वृद्धि होगी। संतों के दर्शन करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ-‍ चिंता तथा तनाव रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च में वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मीन- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्याधि व चोट से बाधा संभव है। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
क्षमा-याचना : आशुतोषी मां नर्मदा...