शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 July Horoscope

24 जुलाई 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

24 जुलाई 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 24 July Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...



 
मेष- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। माता की चिंता रहेगी। रोग-चोट आदि से बचें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


 


वृषभ- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाग्योन्नति हो सकती है। संतान की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


मिथुन- कष्ट व भय रहेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। शरीर का ध्यान दें।
 
कल्याणकारी उपाय- कन्या भोजन करवाएं।
 
 


 


कर्क- राज्य से हानि संभव है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।
 
 


 


सिंह- गृहस्‍थ सुख मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। खर्च बढ़ेगा। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
 

 


 



कन्या- अचानक घटनाएं घट सकती हैं। निवेशादि लाभ देंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
 


 


तुला- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। वस्तुएं संभालकर रखें। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


 


वृश्चिक- भय-पीड़ा, चिंता-तनाव का वातावरण रहेगा। खर्च बढ़ेगा, जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। संयम रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


धनु- बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। शारीरिक पीड़ा रह सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


 


मकर- कुबुद्धि-कुसंगति हानि देगी। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में परिवर्तन होगा। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न बांटें।
 
 


 


कुंभ- धार्मिक यात्रा अनुष्ठान हो सकते हैं। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे, परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना बांटें। 
 
 

 



मीन- माता-पिता की चिंता रहेगी। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।