मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 April Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

24 अप्रैल 2016 : आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...

24 अप्रैल 2016 : आज किस राशि के चमकेंगे सितारे... - 24 April Horoscope
मेष - वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

वृषभ - प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। यात्रादि लाभप्रद रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

मिथुन - शत्रु पराजित होंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

कर्क - घर-परिवार की चिंता रहेगी। मनोरंजक यात्रा संभव है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद‍ मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

सिंह - शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कन्या - प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। अज्ञात भय सताएगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पुराने मित्र-संबंधी मुलाकात करेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 

तुला - नेत्र पीड़ा हो सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रादि में सावधानी रखें। निवेश शुभ रहेगा। स्वाभिमान बना रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

वृश्चिक - चोट-दुर्घटना से बचें। उन्नति के साधन प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। भ्रम की स्थिति निर्मित होगी। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

धनु - पुरानी व्याधि परेशान करेगी। लापरवाही न करें। व्ययवृ्द्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मकर - प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रयास सफल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय -  'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 

कुंभ - नई योजना पर कार्य होगा। सोचे-समझे कार्यों में परिवर्तन करना पड़ सकता है। कार्यसिद्धि होगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 

मीन - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। बाहरी सहयोग मिलेगा। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।