शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 23th November Horoscope

23 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

23 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय... - 23th November Horoscope
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रेम व प्रसंग में जोखिम न उठाएं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रमाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। प्रसन्नता रहेगी। कार्यसिद्धि होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक, लाभ कम होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत रंग लाएगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। थकान रहेगी। विवाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। कार्य बिगड़ेंगे, प्रयास करें। धैर्य रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। धनार्जन होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक नीति में परिवर्तन लाभ के अवसर बढ़ाएगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। विवाद से बचें।
ये भी पढ़ें
24 नवंबर 2017 के शुभ मुहूर्त