शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 23 October Horoscope

23 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

23 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 23 October Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ कम होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है। जल्दबाजी बिलकुल न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- प्रयास कम करने पर भी अधिक लाभ होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विरोध होगा। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 

 
कर्क- सोचे काम आसानी से पूर्ण होंगे। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव व चिंता रहेंगे। आसपास अशांति रह सकती है। धनहानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। बकाया वसूली होगी। व्यस्तता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

तुला- विवाद को बढ़ावा न दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। नई नीति बनेगी। कार्य-पद्धति में सुधार होगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- बेचैनी रहेगी। धार्मिक यात्रा सफल होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। बाहरी सहयोग प्राप्त होगा। कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- परिवार में तनाव रह सकता है। भूमि व भवन संबंधी समस्या सुलझेगी। भाग्योन्नति होगी। स्वास्‍थ्य नरम रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
मीन- लेखन, पठन व पाठन के कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
खजानों के रक्षक कुबेर क्या 'पूर्वजन्म' में चोर थे