गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 23 May Daily Horoscope

23 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

23 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 23 May Daily Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 
मेष- जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- अपव्यय से तनाव रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसगंति से बचें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- अस्वस्थता रह सकती है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कर्क- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- घर-बाहर तनाव रह सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
कन्या- शोक समाचार मिल सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। बेचैनी रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
तुला- धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु भय रहेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- वाणी पर नियंत्रण रखें। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
धनु- बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। तनाव रहेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मकर- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- दौड़-धूप अधिक होगी। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय लाभ देगा। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- वै‍वाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें। 
 
 
ये भी पढ़ें
शनिदेव : कष्टों के दाता नहीं कल्याणकारी हैं...