शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 23 July Horoscope

23 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

23 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 23 July Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 

 
मेष- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद में न पड़ें। लाभ होगा। विरोधी शांत रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें। 
 
 

वृषभ- कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- धार्मिक कृत्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। लाभ होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। विवाद न करें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। पारिवारिक तनाव संभव है। बात को तूल न दें। बाधा दूर होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- संपत्ति के बड़े सौदे से बड़े लाभ की स्‍थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उन्नति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। परिश्रम अधिक होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। अधिकार बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- परिवार में तनाव रह सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें। 
 
 

मीन- आगंतुकों पर खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगे। जोखिम व विवाद से बचें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
आज गणेश चतुर्थी : राशि अनुसार कैसे करें गणेश पूजन