बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 23 December Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

23 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

23 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 23 December Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल


 
 
मेष- कड़ी मेहनत का फल‍ मिलेगा। योजनाएं कार्यान्वित होंगी। तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। निवेश व यात्रा लाभ देंगे। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 


 

वृषभ- चोट-चोरी आदि से हानि की आशंका है। विवाद न करें। सामंजस्य बैठाएं, परि‍स्थितियां अनुकूल होंगी। जोखिम न उठाएं। 
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं बालकों में बांटें।
 
 


 


मिथुन- प्रेम-प्रसंग में सावधानी आवश्यक है। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। परीक्षा-साक्षात्कार में कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
 
 


 


कर्क- संपत्ति के कार्य होंगे। दुष्ट व्यक्तियों से दूर रहें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा शुभ फल देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


 


सिंह- सुस्वादु भोजन मिलेगा। पुरानी योजनाओं का लाभ अब मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभकारी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
 
 


 


कन्या- घर-बाहर अशांति रहेगी। धीरज धरना ही ठीक है। हानि की आशंका है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं बालकों में बांटें।
 
 


 


तुला- कार्य की प्रशंसा होगी, शत्रु शांत रहेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यापार-नौकरी निवेश से लाभ होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 


 


वृश्चिक- आय के साधन बढ़ेंगे, लाभ होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पुराने मित्र मिलेंगे। वर‍िष्ठजनों की सलाह से कार्य करें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं। 
 
 


 


धनु- अचानक लाभ होगा, उत्साह बढ़ेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों की प्रशंसा होगी। यात्रा में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
 
 


 


मकर- खर्च बढ़ेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। कार्य में बाधा आएगी।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें। 
 
 


 


कुंभ- कार्यों की रुकावटें दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा शुभ रहेगी। विश्वास को ठेस लग सकती है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
 

 
मीन- धन प्राप्ति सुगमता से होगी। बाहरी मदद से कार्य होंगे। निवेश शुभ रहेगा। विरोध होगा, धैर्य रखें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।