शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 23 April Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

23 अप्रैल 2016 : कैसा बीतेगा आज आपका दिन...

23 अप्रैल 2016 : कैसा बीतेगा आज आपका दिन... - 23 April Horoscope
मेष - राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

वृषभ - बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संपत्ति के बड़े सौदे लाभ देंगे। विरोध होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

मिथुन- विरोधी शांत रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद‍ मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 

कर्क - शोक समाचार मिल सकता है। झंझटों में न पड़ें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

सिंह - घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

कन्या - निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। दुर्घटनादि से बचें। मान-सम्मान बना रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 

तुला - यात्रा, निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। झंझटों से दूर रहें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

वृश्चिक - व्यय वृद्धि से तनाव होगा। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें। जल्दबाजी से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

धनु - बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

मकर - नई योजना लागू होगी। पूछ-परख बढ़ेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

कुंभ - धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय सहयोग से कार्य बनेंगे। अस्वस्‍थता-विवाद से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

मीन - वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।