गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 22 June Horoscope

22 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

22 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 22 June Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
 

 
मेष- तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।
विवेक से कार्यलाभ में वृद्धि करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है। व्याधि, चोरी, चोट आदि से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

मिथुन- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। दूसरों के कार्य में अड़ंगे न डालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- संपत्ति की खरीद-फरोख्‍त संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्च बढ़ेगा। अस्वस्थता से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कन्या- शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। झंझटों से दूर रहें। कटु शब्दों का इस्तेमाल हानि पहुंचाएगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति में सुगमता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ वृद्धि करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भ्रम की स्थिति निर्मित होगी। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। स्वाभिमान बना रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकार प्राप्ति संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता में वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- खर्च बढ़ेगा। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। परिवार के एकाधिक सदस्यों के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मीन- नई नीति बनेगी। शत्रु परास्त होंगे। झंझटों में न पड़ें। सूझ-बूझ से कार्य करें, लाभ होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
प्रतिदिन जपें श्रीगणेश के मात्र 10 नाम, पूर्ण होंगे सारे काम...