गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 21 Nov Horoscope

21 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

21 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 21 Nov Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- शरीर कष्ट रहेगा। विवाद आदि से क्लेश संभव है। फालतू खर्च होंगे। जोखिम न लें। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


 


वृषभ- रुका हुआ धन वापस आएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


 


मिथुन- मेहनत व्यर्थ जाएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यसिद्धि होगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
 


 


कर्क- धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश-नौकरी शुभ फल देंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।
 
 


 


सिंह- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। 
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


 


कन्या- अचानक घटनाएं घट सकती हैं, सावधानी रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


 


तुला- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है, लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। अस्वस्थता रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
 


 


वृश्चिक- यात्रा सफल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। ‍विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


धनु- शरीर कष्ट रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। झंझटों में न पड़ें, क्लेश होगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 


 


मकर- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। धनलाभ होगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


 


कुंभ- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 


मीन- बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मन को ठेस लग सकती है। 
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।