शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 21 July Daily Horoscope

आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... - 21 July Daily Horoscope
शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। बड़ों की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। क्लेश होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। रोजगार मिलेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। शत्रु शांत रहेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन सामने आएगी। अपव्यय होगा। तनाव व चिंता रहेंगे। जोखिम व जमानत से बचें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। बकाया वसूली होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभप्रद रहेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। नवीन योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य सफल रहेंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। शरीर कष्ट संभव है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय सताएगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी बाधा दूर होगी। विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य रखें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। संपत्ति की खरीदी संभव है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यर्थ समय नष्ट होगा। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद न करें।
 
ये भी पढ़ें
हरियाली अमावस्या पर कैसे करें शिव पूजन, पढ़ें 12 राशियां...