गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 21 January Daily Horoscope

21 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

21 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 21 January Daily Horoscope
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...


 
 
मेष- कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विवेक से कार्य करें। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- विवाद को बढ़ावा न दें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- विवाद व जोखिम उठाने से बचें। लाभ के अवसर टलेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
कन्या- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- भेंट-उपहार मिलेंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के नए स्रोत प्राप्त होंगे। शुभ समय।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ में कमी होगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
धनु- राजकीय कोप झेलना पड़ सकता है। जोखिम न उठाएं। रुका हुआ धन मिलेगा। उन्नति होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अस्वस्थता से बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश व यात्रा सफल रहेंगे। चिंता रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से बचें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
ये भी पढ़ें
साप्ताहिक राशिफल (22 से 29 जनवरी 2017)