गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 21 December Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

21 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

21 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 21 December Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 



 
मेष- चोट, चोरी, विवाद आदि से हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दुष्ट व्यक्तियों के साथ न रहें। व्यापार धीमा चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध की बनी वस्तुएं कन्याओं को बांटें।
 
 


 


वृषभ- प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। ऐश्वर्य की वस्तुओं पर खर्च होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- तेल व गुड़ का दान करें। 
 
 


 


मिथुन- संपत्ति के कार्य सफल होंगे। बड़े सौदों से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों की बाधा दूर होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
 


 


कर्क- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उन्नति के द्वार खुलेंगे। समय का लाभ उठाएं, भाग्य साथ देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 


 


सिंह- विवाद से बचें। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोनुकूल कार्य न होने से क्षोभ रहेगा। हानि की आशंका है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 

कन्या- मन ठीक नहीं रहेगा। कार्य में उन्नति होगी। परीक्षादि में सफलता संभव है। मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
 


 


तुला- आय के नए साधन मिलेंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। निवेश शुभ फल देगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं।
 
 


 


वृश्चिक- अचानक शुभ संयोग बनेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल व गुड़ का दान करें।
 
 


 

धनु- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत करना पड़ेगी, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


मकर- व्यक्तित्व का लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर वापस आएगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 


 


कुंभ- धन प्राप्ति सुगम होगी। मनोनुकूल कार्य सिद्ध होंगे। घर-बाहर वातावरण सुखद रहेगा। नौकरी आदि में प्रशंसा मिलेगी। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 


 


मीन- विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पुराने मित्र मिलेंगे। कार्यों की बाधा दूर होगी। यात्रा संभव है। 
 
कल्याणकारी उपाय- अपने वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लें।