शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 20 Nov Horoscope

20 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

20 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 20 Nov Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
 
मेष- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस आएगा, प्रयास करें। उन्नति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


 


वृषभ- घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद न करें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
 
 


 


मिथुन- धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जोखिम न उठाएं। बाधाएं दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

 


 

 
कर्क- घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 

 


सिंह- मेहनत का फल कम मिलेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। शासन से सहयोग मिलेगा। धनागम होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 

 



कन्या- संपत्ति की खरीद-फरोख्त होगी। लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन विद्यार्थियों की सहायता करें।
 
 


 


तुला- बौद्धिक कार्य सफल होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद‍ मिलेगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे, यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


वृश्चिक- राजकीय कोप झेलना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


 


धनु- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरण करें।
 
 


 


मकर- विवाद आदि से क्लेश संभव है। निवेशादि लाभ देंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को तेल लगाकर रोटी दें।
 
 


 


कुंभ- शुभ समाचार मिलेंगे। अचानक लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना दान करें।
 
 

 


मीन- शरीर कष्ट रहेगा। फालतू खर्च होगा। कार्य में मन नहीं लगेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।