शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 20 May Birthday

20 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

20 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 20 May Birthday
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 

 
मेष- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम न उठाएं। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग धर्मस्थल में दें।

 

 
वृषभ- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मकान व जमीन के कार्य पूर्ण होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- रोगियों की सहायता करें।
 
 

मिथुन- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद‍ मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।
 
 

कर्क- शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आशंका-कुशंका रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
 

सिंह- व्यस्तता रहेगी। पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
 

कन्या- प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कुसंगति से हानि संभव है। शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 

तुला- शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बीमार व्यक्तियों की सेवा करें।
 
 

वृश्चिक- व्यय वृद्धि से तनाव होगा। जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- चावल धर्मस्थल में दें।
 
 

धनु- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सहायता करें।
 
 

मकर- तीर्थ-दर्शन संभव है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरण करें।
 
 

कुंभ- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। शासकीय रुकावटें दूर होंगी। यात्रा व निवेश सफल रहेगा। परिवार की चिंता वृद्धि होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- दवाइयां दान करें।
 
 

मीन- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध बच्चों को पिलाएं।
 
ये भी पढ़ें
घर में होगी ये मांगलिक वस्तुएं तो रहेगा धन और सुख