गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 20 April Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

20 अप्रैल 2016 : आज का दिन क्या लाया है आपके लिए

20 अप्रैल 2016 : आज का दिन क्या लाया है आपके लिए - 20 April Horoscope
मेष - व्यवसाय तथा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। झंगडों में न पड़ें। चिंता रहेगी।

कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

वृषभ - मनपसंद भोजन मिल सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। झगड़े-झंझटों से दूर रहें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

मिथुन - विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। हानि आशंकित है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कर्क- प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अस्वस्थता रह सकती है। भ्रम की स्थिति बनेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

सिंह - प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

कन्या - रोजगार प्राप्त हो सकता है। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में प्रोत्साहन मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

तुला - फालतू खर्च बढ़ेगा। झगड़ों को बढ़ावा न दें। चोरी-दुर्घटनादि से हानि संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

वृश्चिक - बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्योन्नति होगी। आशंका-कुशंका से बचें। यात्रा व निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

धनु - बुद्धि का प्रयोग करें, लाभ होगा। नई योजना बनेगी। व्यवसाय‍ ठीक चलेगा। घर-परिवार में अप्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

मकर - हानि संभव है। शरीर की ऊर्जा कम पड़ेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

कुंभ - चोट, चोरी व दुर्घटनादि से हानि संभव है। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मीन - बाधाएं दूर होंगी। कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।