शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 19 May Horoscope

19 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

19 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 19 May Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- जल्दबाजी हानिकर रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

वृषभ- यात्रा सफल रहेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिल सकती है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

मिथुन-‍ विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल कर सकता है। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। शत्रु नतमस्तक होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 

कर्क- तनाव, चिंता व भय का माहौल रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध बच्चों को पिलाएं।
 
 

सिंह- तनाव रहेगा। प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक होगी। लाभ कम होगा। माता की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- धर्मस्‍थल में गुड़ दें।
 
 

कन्या- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 

तुला- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अस्वस्‍थता रह सकती है, विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- काली उड़द धर्मस्‍थल में रखें।
 
 

वृश्चिक- वाणी पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 

धनु- रुका हुआ पैसा मिल सकता है। यात्रा‍-निवेश मनोनुकूल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 

मकर- तीर्थाटन संभव है। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। संतान संबंधी चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

कुंभ- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चिंता वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- रोगियों की सेवा करें।
 
 

मीन- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। लेन-देन में ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।

 
ये भी पढ़ें
एनआईए की जांच की दिशा सही : प्रज्ञा सिंह