शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 18 February Horoscope
Written By Author पं. उमेश दीक्षित

18 फरवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

18 फरवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 18 February Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 



 
मेष- नई योजना लागू होगी। कार्य की रुचि लाभ बढ़ाएगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। नौकरी आदि में पदोन्नति हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


वृषभ- धार्मिक आस्था बढ़ेगी। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति मनोनुकूल स्‍थान पा सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 

मिथुन- चोट-चोरी व विवाद आदि से हानि हो सकती है। जोखिम न उठाएं। महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


कर्क- राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रसन्नता व उत्साह रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


सिंह- संपत्ति के कार्यों में लाभ होगा। धन प्राप्ति के अवसर हाथ आएंगे। वाणी पर संयम रखें। भाग्योन्नति हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


कन्या- ज्ञानी पुरुष का सान्निध्य प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


 

तुला- पुराना रोग उभर सकता है। विवाद होगा। तनाव तथा चिंता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


वृश्चिक- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


धनु- धन प्राप्ति सुगम होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है, प्रयास करें। निवेश-नौकरी से मनोनुकूल लाभ होगा। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


मकर- अचानक लाभ होगा। रोजगार मिल सकता है। बाधाएं दूर होंगी। यात्रा से लाभ होगा। विवाद व प्रमाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


 


कुंभ- व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। कार्य में रुकावटें आएंगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


मीन- बकाया वसूली होगी। उन्नति होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।