शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 18 December Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

18 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

18 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 18 December Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल



 
मेष- अस्वस्थता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। उन्नति के द्वार खुलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल की बनी वस्तुएं गरीबों में बांटें।
 
 


 


 


वृषभ- शत्रु परास्त होंगे। भाग्योन्नति हो सकती है। संपत्ति के कार्य गति पकड़ेंगे। संतान की चिंता रहेगी। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 


मिथुन- स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। राज्य से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत अधिक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को गर्म वस्त्र दें।
 
 


 


कर्क- मेहनत का फल ‍कम मिलेगा। कार्यों में बाधा आएगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपनी ओर से विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध की बनी मिठाई बच्चों में बांटें।
 
 


 


सिंह- परिश्रम का फल अधिक मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्योन्नति हो सकती है। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी, प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 


 


कन्या- समस्याएं कम न होंगी, किंतु लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार प्राप्ति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- काले रंग की वस्तुएं दान करें।
 
 


 


तुला- कड़ा प्रयास करना पड़ेगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभार्जन होगा, मेहनत का फल कम मिलेगा। यात्रा में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- अशक्त व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


 


वृश्चिक- मेहनत अधिक होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। जोखिम न उठाएं। पराए व्यक्तियों पर भरोसा न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


धनु- खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद से बचें। कागजात देखकर हस्ताक्षर करें।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 
 


 


मकर- धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग मिलेंगे। व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा में विघ्न आ सकता है। विवादादि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


कुंभ- लाभार्जन होगा। धार्मिक यात्रा संभव है। बाहरी सहायता से कार्य होंगे। निवेश शुभ रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें। 
 
 


 


मीन- आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। मनोनुकूल कार्य न होने से क्षोभ रहेगा। जोखिम न उठाएं। दुर्घटना संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं बालकों को दें।